महिलाओं को स्वावलंबी बनने की जरूरत

Updated at : 03 May 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को स्वावलंबी बनने की जरूरत

नीलांबर-पीतांबरपुर( लेस्लीगंज) : ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में किसान कल्याण दिवस सह आजीविका मिशन के तहत आजीविका के साधन बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सत्यम कुमार व चतरा सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. उन्होंने कहा कि भारत […]

विज्ञापन

नीलांबर-पीतांबरपुर( लेस्लीगंज) : ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में किसान कल्याण दिवस सह आजीविका मिशन के तहत आजीविका के साधन बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सत्यम कुमार व चतरा सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी ने संयुक्त रूप से किया.

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है .इसके तहत 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर किसानों को भी एक कदम आगे बढ़ने की आवश्यकता है. कई ऐसी जानकारी है जो किसानों तक नहीं पहुंची है. उन योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ यहां के किसान कैसे ले सकते हैं. इसके लिए काम करने की जरूरत है सांगबार पंचायत सचिवालय में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार और स्वावलंबन की दिशा में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विक्रमादित्य दुबे ,पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, नोडल पदाधिकारी और अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola