रामगढ़ : बासल थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र में कल रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

भुरकुंडा से कुमार आलोक की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र के जिंदल गेट के पास मंगलवार की रात को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सौंदा डी निवासी सिजरू गोप के बेटे राहुल कुमार (30 वर्ष) और ओमकार शर्मा के बेटे अभिषेक शर्मा (27 वर्ष) के रूप में हुई है.

अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बाइक

दोनों युवक मोटरसाइकिल से लबगा से भुरकुंडा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दीवार से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बासल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मामले की जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे से सौंदा डी गांव में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें: रामगढ़: रांची रोड रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाओं की मांग, चेंबर ने रेल प्रशासन को भेजा पत्र

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >