लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत के बेटे के रिसेप्शन में पहुंचे राहुल गांधी

लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ के विवाह के बाद दिल्ली में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया गया. इस समारोह में देश के कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की.

Rahul Gandhi Delhi Reception: लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ के विवाहोपरांत दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन समारोह में कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की. नयी दिल्ली के होटल अशोका में आयोजित समारोह में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित दंपति को शुभाशीष दिया. रिसेप्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सांसद सुप्रिया सुले, नवीन जिंदल, अनुराग ठाकुर, पवन खेड़ा और गौरव गोगोई सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं. समारोह में गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और विभिन्न राज्यों के सांसद, विधायक और मंत्री भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें...

श्रावणी मेले में सुरक्षित कांवर यात्रा के लिए नगर निगम ने शुरू किया सांड पकड़ने का अभियान

श्रावणी मेला 2026: 80 से 90 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, प्रशासन ने तय की खाद्य सामग्री की दरें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >