पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के 6 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Weather Alert: मौसम विभाग ने झारखंड के 6 जिलों में गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी दी है. इस संबंध में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है.

Weather Alert: झारखंड के कम से कम 6 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से अभी-अभी एक तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की गई है.

पलामू, गढ़वा, लातेहार समेत 6 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

इस चेतावनी में बताया गया है कि पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों पलामू, गढ़वा और लातेहार के साथ-साथ धनबाद, पूर्वी सिंहभूम और गिरिडीह जिले में अगले 2 से 3 घंटे में गरज के साथ बारिश होगी. मेघ गरजेंगे, वर्षा होगी. साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. इसलिए लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है.

इन 13 जिलों में भी वर्षा एवं वज्रपात का जारी हुआ था अलर्ट

इसके पहले भी एक तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की गई थी, जिसमें झारखंड के 13 जिलों के लोगों को अलर्ट किया गया था. कहा गया था कि राजधानी रांची, खूंटी, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, गुमला, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ-साथ वर्षा होने की प्रबल संभावा है.

Also Read : झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

वज्रपात के लिहाज से बेहद संवेदनशील है झारखंड

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि झारखंड के अधिकतर जिले वज्रपात के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं. इसलिए जब भी मौसम खराब हो, आप अपने घरों में ही रहें. अगर बाहर हैं, तो सुरक्षित जगह पर यानी पक्के मकान में शरण ले लें. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे न जाएं. बिजली के खंभों से भी दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वज्रपात की स्थिति में इन दोनों पर ज्यादा असर पड़ता है.

झारखंड में किन जिलों में वज्रपात की जारी हुई चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि पलामू, गढ़वा, लातेहार, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम और गिरिडीह जिले में अगले 2 से 3 घंटे में वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

रांची में आज बारिश होगी?

झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम केंद्र ने रांची समेत प्रदेश के 13 जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की. कहा कि रांची, खूंटी, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, गुमला, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है.

Also Read

Jharkhand Weather: रांची में देर रात झमाझम बारिश, 22 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी बारिश

गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम के बाद अब झारखंड के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात का अलर्ट

Kal ka Mausam: झारखंड की ओर बढ़ रहा साइक्लोन, 2 दिन तक भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand News: लोध फॉल घूमने आये बालूमाथ के पर्यटक फंसे, जेटीडीसी के कर्मियों ने ऐसे बचाई जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >