Road Accident: पलामू में अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे आग तपा रहे लोगों को कुचला, दो युवकों की मौत

Road Accident: पलामू में सड़क के किनारे आग तपा रहे लोगों को एक अनियंत्रित कार ने कुचल डाला है, जिससे दो युवकों की मौत हो गयी है. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

पलामू, चंद्रशेखर सिंह : पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर-मोहम्मदगंज पथ के सबनवा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गुरुवार की रात्रि 8:40 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार सबनवा गांव के पास सड़क किनारे लोग बाइक व स्कूटी खड़ा कर आग ताप रहे थे. इसी क्रम में तेज गति से आ रही कार ने लोगों को कुचल डाला. जिससे 20 वर्षीय अरशद खान और 21 वर्षीय आसिफ खान की मौत घटना स्थल पर हो ही गयी.

गंभीर रूप से घायल हुए दो लोग

इस सड़क हादसे में 32 वर्षीय हसनैन खान व 55 वर्षीय जहांगीर खान गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों का इलाज पलामू के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि दोनों मृतक सबनवा के रहने वाले थे. घायल जहांगीर का पैर टूट गया है, जबकि हसनैन के सिर पर चोट है.

आक्रोशित लोगों ने कार चालक की कर दी जमकर धुनाई

अनियंत्रित कार सभी लोगों को टक्कर मारते हुए गड्ढा में गिर गया. इसके बाद लोगों ने कर चालक को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी. जबकि कार में बैठा दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा. सूचना मिलने के बाद मोहम्मदगंज पुलिस घटना स्तर पर पहुंचकर चालक को अपने कब्जे में ले लिया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि कार नंबर जेएच 01एफ एच 5907 को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: रांची विश्वविद्यालय ने नीड बेस्ड टीचर की नियुक्ति के लिए जारी किया एकेडमिक मार्क्स, 23 दिसंबर तक भेज सकते हैं आपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >