पाटन में खाद विक्रेता की मनमानी, दुकानदार व किसान के बीच हुई नोंकझोंक, बीएओ ने जांच के बाद मामले को कराया रफादफा

पलामू के पाटन में यूरिया खाद की अधिक कीमत वसूलने पर दुकानदार और किसान के बीच विवाद हुआ। कृषि पदाधिकारी ने जांच कर मामले को शांत कराया।

पलामू जिले के पाटन प्रखंड मुख्यालय में अधिक कीमत पर यूरिया खाद की बिक्री को लेकर खाद विक्रेता व किसान के बीच जमकर नोंकझोंक हो हुई. इसकी सूचना मिलने के प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश पाठक ने दुकान का निरीक्षण किया. पुरनी पाटन के किसान संजय कुमार सिंह का आरोप है कि वे शुक्रवार को पाटन के खाद विक्रेता विनय प्रसाद के दुकान पर यूरिया खाद लेने गए थे. आरोप है कि विनय प्रसाद द्वारा कहा गया कि 400 रूपये से कम में यूरिया खाद नहीं देंगे. साथ ही दुकानदार ने खुदरा देने से भी इंकार कर दिया. कहा जहां जाना चाहते हैं, जाएं उनका कुछ बिगड़ने वाला नहीं है.


इसके बाद संजय कुमार सिंह ने इसकी सूचना प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश पाठक को दी. सूचना मिलने के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने संबंधित खाद दुकान का औचक निरीक्षण किया. इसके बाद दुकानदार द्वारा अपनी गलती स्वीकार की गयी. साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी के बाद विक्रेता व किसान के बीच समझौता हुआ. किसानों को जितनी खाद की आवश्यकता होगी. उतनी ही खाद खरीदेंगे. किसानों के अवश्यकता के अनुसार दुकानदारों द्वारा खाद नहीं दिया जायेगा, तो संबंधित खाद विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >