पलामू में झोला छाप डॉक्टर बना मौत का सौदागर, इलाज की लापरवाही से महिला की गयी जान!

Palamu Woman Death: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई. ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बिगड़ने पर उसे मेदिनीनगर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी चिकित्सक क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.

Palamu Woman Death, पलामू, (चंद्रशेखर सिंह): पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की मौत झोला छाप चिकित्सक की लापरवाही से हुई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

शनिवार की शाम इलाज कराने निजी क्लिनक पहुंची थी

जानकारी के अनुसार, हुसैनाबाद प्रखंड के बैराव गांव निवासी संतोष पासवान की पत्नी संजू देवी (33 वर्ष) शनिवार की शाम करीब चार बजे इलाज कराने जपला-छतरपुर रोड स्थित एक निजी क्लिनिक पहुंची थीं. जांच के बाद झोला छाप चिकित्सक ने उनका ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन के बाद संजू देवी की स्थिति बिगड़ने लगी. गंभीर हालत में महिला को मेदिनीनगर रेफर किया गया, परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

Also Read: राजरप्पा मंदिर में कार्तिक अमावस्या की रात हर भक्तों की मनोकामना होती है पूरी, दीवाली में दिखता है अद्भभुत नजारा

आरोपी चिकित्सक फरार

महिला की मौत के बाद आरोपी चिकित्सक क्लिनिक बंद कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और मृतका का शव सड़क पर रखकर जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

चिकित्सक के गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

सूचना पाकर हुसैनाबाद के पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और ग्रामीण आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर डटे हुए थे.

Also Read: हजारीबाग में हथियारबंद नकाबपोशों का तांडव! व्यापारी परिवार से मारपीट, छह लाख और जेवरात लूटकर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >