पलामू : सड़क हादसे में वार्ड पार्षद के बेटे की मौत

Palamu News : पलामू के सदर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया. मेदिनीनगर नगर निगम की वार्ड पार्षद मंजू देवी के छोटे बेटे कुश कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चंद्रशेखर की रिपोर्ट 

Palamu News : पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर स्थित अमानत नदी पुल के पास रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में युवक कुश कुमार की मौत हो गई.  मृतक मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की पार्षद मंजू देवी का छोटा बेटा था. घटना रात करीब आठ बजे की बतायी जा रही है. 

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, कुश कुमार अपने घर सिंगरा कला से किसी काम से अपाची बाइक से पाटन मोड़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल कुश कुमार को तत्काल इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के पिता इंद्रदेव राम, माता मंजू देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें : धनबाद के बाघमारा में कांग्रेस का धरना, महंगाई और भूधसान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना

ये भी पढ़ें : Dhanbad news : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 1115 वाहनों का कटा चालान, 18.32 लाख वसूला गया जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >