पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट
Palamu News: पलामू जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के पास शॉर्ट सर्किट से तीन दुकान में आग लगने से लगभग 9 लाख का नुकसान बताया जाता है. घटना सोमवार को अहले सुबह 3.15 बजे की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को 112 पर कॉल कर आगलगी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस बल पहुंची. पूलिस ने फायर ब्रिगेड विभाग को घटना की जानकारी दी. वाहन के साथ टीम पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू पाया. इस घटना में मशीर टायर दुकान, छोटू बाइक गैरेज और सलाम ऑटो गैरेज पूरी तरह खाक हो गया.
एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से मची अफरा-तफरी
बगल के दुकान में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. घटनास्थल पर मौजूद बाल बाल पुलिस कर्मी बच गए. घटना में ऑटो, दो बाइक और दुकान में रखा गया करीब तीन लाख का टायर जलकर खाक हो गया. मौके पर मौजूद एसआइ आजम अंसारी ने बताया कि आग लगने की घटना भोर करीब 3:12 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार घटना स्थल पर पहुंचे. दुकान के आसपास पुलिस कर्मियों को बताया कि किसी व्यक्ति का एलपीजी सिलेंडर रखा हुआ है. इसके बाद पुलिस घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर हो गई. इसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट कर दिया. नहीं तो एक बड़ी घटना घट सकती थी.
थाना प्रभारी की तत्परता से टली बड़ी घटना
बताया जाता है कि थाना प्रभारी की तत्परता से कई लोगों की जान बची. हुसैनबाद में रविवार की रात्रि जलसा प्रोग्राम से सैंकड़ो लोग उसी रास्ते से वापस लौट रहे थे. सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद इस रास्ता पर आवागमन को कुछ समय के लिए रोक दिया था. हैदरनगर अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जिन लोगों की दुकान में लगी आग
भुक्तभोगी मशीहुल अली ने बताया कि टायर और हवा भरने की कमप्रेशर जेनरेटर मशीन जल गया है. करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है.
भुक्तभोगी अब्दुल सलाम ने बताया कि ऑटो की दूकान थी जिसमें लगभग चार लाख का सामान जल गया है, दो पुराना ऑटो, एक जर्नेटर, व ऑटो का सामाग्री गैरेज का सामान जल गया है.
छोटू कुमार का बाइक सर्विस सेंटर था. उसने बताया कि करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है.
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण
यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू को लेकर बड़ा खेल, स्टॉक यार्ड में बालू ही नहीं तो नीलामी का टेंडर कैसे निकाला
