Palamu News: पलामू के डागरा पिकेट में तैनात जैप आठ के जवान की तबीयत खराब होने से मौत

Palamu News: पलामू के डगरा पिकेट में तैनात हवलदार छोटन राम की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गयी है. उन्होंने 1 अक्टूबर 2024 को यहां अपना योगदान दिया था.

पलामू, मनीष कुमार : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरइडीह पिकेट में तैनात हवलदार छोटन राम की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हवलदार छोटन राम विगत पांच माह से नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डागरा पिकेट में तैनात थे. जिन्हें वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सरईडीह पिकेट पर प्रतिनियुक्त किया गया था. गुरुवार की रात्रि लगभग 12 बजे से हवलदार छोटन राम को अचानक सीने में दर्द उठा और तड़पने लगे. उनके साथी जवानों ने आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर भर्ती कराया.

चिकित्सकों ने जवान को जांच के बाद मृत घोषित किया

चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पलामू अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर के चिकित्सा पदाधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि जवान को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. इस वजह से उनकी मौत का पता नहीं लगाया जा सकता है. मृत जवान के संबंध में डबरा पिकेट प्रभारी राजकिशोर महतो ने बताया कि मृत छोटन राम जैप आठ के हवलदार थे और वह पलामू जिले के रेहला थाना के शंखा के रहने वाले थे.

पलामू की खबरें यहां पढ़ें

डगरा पिकेट पर मृतक जवान ने 1 अक्टूबर को दिया था योगदान

मृतक जवान छोटन राम ने डगरा पिकेट पर एक अक्टूबर 2024 को अपना योगदान दिया था. जिन्हें वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर 27 जनवरी 2025 को सरईडीह पिकेट पर प्रतिनियुक्त पर भेजा गया था. सूचना मिलने के बाद परिजन छतरपुर अस्पताल पहुंचे. खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया गया है.

Also Read: दुनिया के सबसे प्रेरणादायक लोगों में सिस्टर लूसी कुरियन, ‘कॉल 100’ की लिस्ट में 7वें नंबर पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >