पलामू में गणेश चतुर्थी की तैयारी तेज, मेदिनीनगर में सजेगा आकर्षक पूजा पंडाल

पलामू के मेदिनीनगर में गणेश चतुर्थी महोत्सव की भव्य तैयारी शुरू हो गई है. 14 सितंबर से सात दिवसीय आयोजन में आकर्षक झांकियां और भंडारे का विशेष प्रबंध होगा.

मेदिनीनगर (पलामू): पलामू में श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जायेगी. शहर के सुदना देवी मंडप और मुख्य बाजार स्थित जैन मंदिर रोड में विशेष आयोजन की तैयारी की जा रही है.

सुदना देवी मंडप में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. देवी मंडप के महंत अभिमन्यु ओझा ने बताया कि भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी. वहीं, मुख्य बाजार के जैन मंदिर रोड में श्री लालबाग चा राजा संस्था की ओर से सात दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. संस्था के अध्यक्ष विजय माने उर्फ बंटी ने बताया कि वर्ष 2012 से लगातार गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष पूजा के लिए आकर्षक मंदिर का प्रारूप तैयार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- SIR Voter List: गढ़वा के भवनाथपुर में हर 100 नए नाम पर 74 संशोधन, जानिए जिले में कितने आवेदन आए

महाराष्ट्र से लाई जाएगी गणेश प्रतिमा

सात दिवसीय महोत्सव 14 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा के बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा. गणेश प्रतिमा महाराष्ट्र से लाई जाएगी. 20 सितंबर को पूजा और हवन के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.

आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय व्यवसायियों का भी सहयोग मिल रहा है. मोती मिष्ठान भंडार, ज्योति ज्वेलर्स, सिद्धि विनायक बुलियन रिफाइनरी, सुहागन ज्वेलर्स और गोल्ड हाउस समेत अन्य व्यवसायी सहयोग कर रहे हैं.

महोत्सव की तैयारी में दिलीप सिंदे, सागर कुमार, संजय कोडग, लालसो घोरपड़े, अजय ठोंबरे, सरजी राव जादव, सुदामा पार्टी, शुभम, विशाल, सुदर्शन, अमित, संदीप, अनिल, प्रकाश, निखिल, अविनाश, राजू वर्मा, रोहण, पीयूष, दिलीप सोनी, रंजीत सोनी, अमित वर्मा, सुमित ठाकुर, रवींद्र सोनी, डब्लू वर्मा और समीर शौण्डिक समेत अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- मशरूम की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, सिमडेगा में 36 किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >