पलामू: 26 सितंबर को नाई महासभा का महाजुटान, हरिहरगंज में बनी रणनीति

हरिहरगंज में नाई समाज के युवा मोर्चा का गठन हुआ. विजय ठाकुर अध्यक्ष और रिन्टू ठाकुर उपाध्यक्ष बने. 26 सितंबर को होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारी शुरू.

कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट

हरिहरगंज (पलामू). राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर शनिवार को महाराजगंज कर्पूरी नगर स्थित जननायक कर्पूरी स्मारक भवन में बैठक हुई. बैठक में नाई समाज के युवा मोर्चा का गठन किया गया. इसमें विजय ठाकुर को अध्यक्ष और रिन्टू ठाकुर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया.

26 सितंबर को जिला स्तरीय सम्मेलन

बैठक में 26 सितंबर को हरिहरगंज के सिनेमा हॉल रोड स्थित बिंदा रिसॉर्ट में होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गयी. अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया.

शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर चर्चा

प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि सम्मेलन में समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीके ठाकुर समेत विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: पलामू की बेटियों ने किया कमाल: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 3 गोल्ड समेत 6 पदक, DC ने कहा - यह तो बस शुरुआत है

बड़ी संख्या में लोग शामिल

बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अरुंजय कुमार ने की, जबकि संचालन हरि ठाकुर ने किया. मौके पर केदारनाथ ठाकुर, बद्री ठाकुर, पुरुषोत्तम, मुकेश, चमन, गुड्डू, रामाशीष, राकेश, विनोद, भोला, अरविंद, शंकर, मुकेश, पंकज, विक्रम, अजय, रामाशीष, उदय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >