ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

शव की पहचान नहीं हो पायी है

हुसैनाबाद.

पूर्व मध्य रेलवे के जपला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह की बतायी जाती है. इसकी सूचना मिलने पर जपला आरपीएफ ने शव को कब्जे में कर जीआरपी डालटनगंज को भेज दिया है. जपला स्टेशन के प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई कागजात या सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके. उन्होंने आशंका जतायी है कि रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया होगा. जिससे उसकी मौत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >