पलामू : मौनाहा में एक महीने से आंगनबाड़ी केंद्र में लटका ताला, बच्चों का पोषण बाधित, BDO ने दिए जांच के आदेश

छतरपुर के मौनाहा आंगनबाड़ी केंद्र के एक महीने से बंद रहने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है. बीडीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

निखिल कुमार सिन्हा की रिपोर्ट छतरपुर (पलामू). छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के मौनाहा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पिछले एक महीने से बंद है. इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बीडीओ आशीष कुमार साहू से कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र बंद रहने से बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में लापरवाही बरती जा रही है.

तत्काल जांच का आदेश

ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ आशीष कुमार साहू ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खजुरी मुखिया हरेन्द्र कुमार सिंह को तत्काल जांच का आदेश दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि मौनाहा गांव में अब तक आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन नहीं बन पाया है. इसके कारण पिछले करीब चार माह से केंद्र का संचालन मौनाहा प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया जा रहा है. इससे पहले किराये के मकान में केंद्र संचालित होता था. स्थायी भवन के अभाव में केंद्र के संचालन में कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं.

अनियमित रूप से केंद्र का संचालन करने का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों के पोषण और प्रारंभिक देखभाल से जुड़ा महत्वपूर्ण केंद्र है. ऐसे में करीब एक माह से केंद्र बंद रहना और बच्चों को मिलने वाला मध्यान भोजन नहीं मिलना गंभीर मामला है. ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका चंपा देवी पर अनियमित रूप से केंद्र का संचालन करने का आरोप लगाया है. नियमित रूप से केंद्र नहीं खुलने के कारण बच्चे भी अनुपस्थित रहने लगे हैं.

जांच के आधार पर कार्रवाई

इस संबंध में बीडीओ आशीष कुमार साहू ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. इसकी जांच करायी जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >