Palamu: इलेक्ट्रिक गोदाम में लगी आग, करीब 50 लाख का नुकसान

Palamu: पलामू के रेड़मा में एक इलेक्ट्रिक गोदाम में आग लगने से करीब 50 साल रुपये का सामान जलकर खाक हो गया.

शिवेंद्र कुमार
Palamu: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर नगर निगम के रेड़मा स्थित रांची रोड पर पानी टंकी के समीप एक इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज के गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गयी. आग की लपटें तेज होने से पूरे गोदाम में फैल गयी. गोदाम सुजीत बंसल व संजय बंसल का बताया जाता है. हैवेल्स कंपनी का एजेंसी है. इस दुकान से लायड सहित अन्य कंपनियों की एसी बेची जाती है. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना रात्रि 8:30 बजे की बतायी जाती है.

गोदाम में रखे सामान जलकर खाक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग की लपटें इतनी तेज है कि चार अग्निशमन की वाहन लगाया गया है, फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. रेहला से अतिरिक्त अग्निशमक वाहन मनाया गया है. खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था. गोदाम में रखे इलेक्ट्रिक सामान, वायरिंग उपकरण और अन्य अप्लायंसेज के जलकर खाक होने की आशंका जतायी जा रही है.

आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी

जानकारी के अनुसार सोमवार को ही करीब 45 लाख रुपये का सामान गोदाम में पहुंचा था. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 50 लाख की संपत्ति के नुकसान की संभावना है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. टीओपी प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. कहा की कितना नुक़सान हुआ है. इसकी जांच के बाद ही पता चल पायेगा. उन्होंने कहा कि हम लोगों की कोशिश है कि जल्द से जल्द आग पर काबू पा लिया जाय.

ये भी पढ़ें…

बरही में हुई ढेलामार होली, भक्तों को मिलता है दैविक शक्ति का वरदान

सीवनडीह कर्बला मैदान के यूपी टेंट के गोदाम में लगी आग, दर्जन भर गैस सिलेंडरों में विस्फोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >