मोहम्मदगंज में दुर्गा पूजा समिति का गठन, सत्यनारायण सिंह अध्यक्ष बने

मोहम्मदगंज में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है। सत्यनारायण सिंह को अध्यक्ष चुना गया और पूजा के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई है।

मो नौशाद की रिपोर्ट

मोहम्मदगंज (पलामू). स्टेशन रोड स्थित महावीर मंदिर परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मोहम्मदगंज की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गापूजा के आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया.सत्यनारायण सिंह को अध्यक्ष, नीरज कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष, पंकज कुमार को कोषाध्यक्ष, गणेश प्रसाद मेहता को सचिव तथा सिद्धार्थ कुमार और महेश चौरसिया को संगठन मंत्री बनाया गया. संयोजक के रूप में रामजन्म राम, सच्चिदानंद सिंह, विश्वनाथ मेहता, अनु सिंह, रौशन कुमार, अमन कुमार और शानू सिंह समेत अन्य को शामिल किया गया. मीडिया प्रभारी रविशंकर सिंह और राकेश कुमार सिंह को बनाया गया.सक्रिय सदस्यों में प्रभात सिंह, सुभाष कुमार, पवन सिंह, हिमांशु कुमार, पिंटू कुमार, हरिओम कुमार, शशि मेहता, मनोज मेहता, पुरन पासवान, पिंटू चंद्रवंशी, रोहित कुमार, कन्हाई राम, उमेश रजवार, बसंत रजवार, चंदन चौरसिया, मनोज चौरसिया, गन्नू सिंह, शिवम, सनी, अंगद, जुगनू और भोलू समेत अन्य शामिल हैं.पूजा के दौरान सप्तमी को रंगोली, अष्टमी को डांडिया व भक्ति गीत तथा नवमी को नृत्य-संगीत और कला प्रदर्शन होगा. दशमी को सिंदूर होली आयोजित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >