पलामू जामा मस्जिद के इमाम की अपील- शब-ए-बारात पर सभी अपने घरों में ही रहकर करें इबादत

शब-ए-बारात का त्योहार गुरुवार को मनाया जायेगा. इसे लेकर हैदरनगर के भाई बिगहा जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अहमद अली खान ने विज्ञप्ति जारी कर आम लोगों को जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि शब-ए-बारात को लेकर विभिन्न मस्जिदों में इबादत की जाती है. इस बार लॉकडाउन के मद्देनजर उन्होंने लोगों से अपने अपने घरों में ही इबादत करने का आह्वान किया है.

पलामू : शब-ए-बारात का त्योहार गुरुवार को मनाया जायेगा. इसे लेकर हैदरनगर के भाई बिगहा जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अहमद अली खान ने विज्ञप्ति जारी कर आम लोगों को जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि शब-ए-बारात को लेकर विभिन्न मस्जिदों में इबादत की जाती है. इस बार लॉकडाउन के मद्देनजर उन्होंने लोगों से अपने अपने घरों में ही इबादत करने का आह्वान किया है.

Also Read: झारखंड में Coronavirus Epicenter बन सकता है रांची का हिंदपीढ़ी

उन्होंने कहा है कि घरों पर भी इबादत के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तो अच्छा होगा. उन्होंने कहा है कि कब्रिस्तान की बजाय सुबह घर पर ही फातेहा दे सकते हैं. कब्रिस्तान जाये भी तो समूह में न जाकर बारी-बारी से जाकर फातेहा देकर वापस लौट जाएं. उन्होंने कहा है कि विश्वव्यापी कोरोनावायरस महामारी से दुनिया परेशान है.

उन्होंने इबादत में इससे निजात की दुआ भी करने की बात कही. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी नागरिकों को करना जरूरी है. इसमें ही उनका खुद, राज्य व देश की भलाई है. उन्होंने शब-ए-बारात का जिक्र करते हुए कहा कि यह रात इबादत की रात है. इस रात को जो मांगा जाता है, वह पूरा होता है.

उन्होंने कहा कि शब ए बारात की सुबह रोजा रखने का भी हुक्म है. उन्होंने कहा कि रोजा रखें, पूरे दिन घर पर रहें. इबादत भी हो जायेगी और लॉकडाउन का पालन भी हो जायेगा. उन्होंने शब-ए-बारात में पटाखे छोड़ने के रिवाज को बिल्कुल गलत बताया है. उन्होंने कहा कि पटाखा, फुलझरी व आतिशबाजी करना बिल्कुल इस्लाम के खिलाफ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AmleshNandan Sinha

Published by: Prabhat Khabar

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >