मनिका : तूफान से मची तबाही, दर्जनों पेड़ उखड़े

मनिका :शनिवार की शाम आये आंधी-तूफान से लोगों को भारी तबाही का सामना करना पड़ा. अचानक आये तूफान से लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. तेज हवा के कारण मनिका समेत नामुदाग, मानिकडीह गांव में दर्जनों घरों के छप्पर उड़ गये. प्रखंड मुख्यालय की कई दुकानों में लगाया गया एसबेस्टस सीट भी उड़ […]

मनिका :शनिवार की शाम आये आंधी-तूफान से लोगों को भारी तबाही का सामना करना पड़ा. अचानक आये तूफान से लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

तेज हवा के कारण मनिका समेत नामुदाग, मानिकडीह गांव में दर्जनों घरों के छप्पर उड़ गये. प्रखंड मुख्यालय की कई दुकानों में लगाया गया एसबेस्टस सीट भी उड़ गया. प्रखंड मुख्यालय के पचफेड़ी चौक से नामुदाग तक कई विशालकाय पेड़ गिर गये. पेड़ गिरने से बिजली का तार और पोल भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया. तार और पोल के गिरने से प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >