नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

पाकुड़. मुफ्फसिल पुलिस ने शादी की नियत से एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

प्रतिनिधि, पाकुड़. मुफ्फसिल पुलिस ने शादी की नियत से एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कलिकापुर निवासी तनबीर शेख के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने बीते दिनों आवेदन दिया था. आवेदन पर थाना कांड संख्या 45/26 दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन शुरू की. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पीड़िता को साहिबगंज थाना क्षेत्र के कोटलपोखर से बरामद कर लिया गया. बरामदगी के बाद लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया गया है, जहां आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >