प्रतिनिधि, हिरणपुर पंचायत समिति हिरणपुर के प्रमुख पद पर शनिवार को विनीता किस्कू निर्विरोध निर्वाचित हुईं. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रमुख पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में पंचायत समिति के कुल 17 प्रत्यक्ष निर्वाचित सदस्यों में से 16 सदस्य उपस्थित रहे. प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल करने का समय पूर्वाह्न 11 बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित था. इस दौरान विनीता किस्कू ने प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया. निर्धारित समय तक किसी अन्य अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. नाम वापसी की निर्धारित अवधि में भी किसी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया. इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए विनीता किस्कू को हिरणपुर पंचायत समिति के प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रावधानों के तहत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई.
विनीता किस्कू हिरणपुर पंचायत समिति की प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

हिरणपुर पंचायत समिति की प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित विनीता किस्कू. | Prabhat Khabar Network
हिरणपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित चुनाव में विनीता किस्कू को पंचायत समिति का प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया की जानकारी।