प्रतिनिधि, महेशपुर. थाना क्षेत्र के राघोपाड़ा गांव में खस्सी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. जानकारी के अनुसार, दो युवकों गांव से एक बंधा हुआ खस्सी लेकर जा रहे थे. इसी दौरान माधोपाड़ा खेल मैदान में मौजूद कुछ युवकों की नजर उन पर पड़ी. युवकों को संदेह हुआ कि खस्सी चोरी कर ले जाया जा रहा है. इसके बाद उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को सूचना देकर दोनों को रोकने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की. इसी बीच राघोपाड़ा गांव के खस्सी मालिक भी मौके पर पहुंच गए और खस्सी की पहचान की. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एसआइ जगनारायण शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
खस्सी चोरी के आरोप में दो युवक पकड़ाया, हुई पिटाई
महेशपुर. थाना क्षेत्र के राघोपाड़ा गांव में खस्सी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.
