दो बाइकों की टक्कर, चार लोग घायल

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा: थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क के कालाझोर के पास बुधवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अली हमीम (25) पाडेरकोला जा रहे थे, तभी सूरजबेडा के माईकल मुर्मू (28) की मोटरसाइकिल से टकरा गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया गया। माईकल मुर्मू, साजोनी बास्की और सीमा मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर और हाथ में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की।

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क के कालाझोर के समीप बुधवार देर शाम को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला गांव निवासी अली हमीम (25) लिट्टीपाड़ा से पाडेरकोला की ओर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से सूरजबेडा गांव निवासी माईकल मुर्मू (28) की मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में मोटरसाइकिल चालक सहित चार लोग घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. इलाज के बाद माईकल मुर्मू, साजोनी बास्की और सीमा मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया गया. डॉ. आनंद ने बताया कि तीनों व्यक्तियों के पैर और हाथ में फ्रैक्चर आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >