चोरी के 52 फोन के साथ दो गिरफ्तार

फरक्का जिले की सूति थाना पुलिस ने चोरी किए गए 52 मोबाइल फोन के साथ दो चोरों जाकिर हुसैन और युदल शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों मोबाइल चोरी की हेराफेरी कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें औरंगाबाद हाई स्कूल के पास दबोच लिया। आरोपियों के पास मोबाइल फोन के किसी भी प्रकार के कागजात नहीं थे। गिरफ्तारि के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरक्का एसडीपीओ शेख समशुद्दीन ने इसकी पुष्टि की है।

प्रतिनिधि, फरक्का. जिले की सूति थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी किये गये बड़ी संख्या में मोबाइल फोन के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है. थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में फरक्का एसडीपीओ शेख समशुद्दीन ने बताया कि रात में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो नामजद मोबाइल चोर भारी संख्या में चोरी हुए मोबाइल की हेराफेरी कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर औरंगाबाद हाई स्कूल के समीप संदिग्ध हालत में मोबाइल चोर जाकिर हुसैन और युदल शेख को दबोच लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से 52 मोबाइल फोन बरामद किए गए. एसडीपीओ ने बताया कि उनके पास मोबाइल फोन के किसी भी प्रकार के कागजात नहीं थे, और वे इन्हें किसी को देने के लिए आए थे. इस बीच पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया. न्यायालय में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने 10 दिनों की रिमांड पर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >