अंबेडकर चौक बना टोटो स्टैंड, रोज जाम से जूझ रहे लोग

महेशपुर के अंबेडकर चौक पर टोटो चालकों की मनमानी से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग.

महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर ई-रिक्शा (टोटो) चालकों की मनमानी से आम लोगों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ गयी है. यात्रियों के इंतजार में चालक मुख्य सड़क पर ही टोटो खड़ा कर देते हैं. इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है. राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

टोटो की कतार से दुकानों तक पहुंचना मुश्किल

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में टोटो की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इनके ठहराव और परिचालन को लेकर कोई निर्धारित व्यवस्था नहीं है. यात्रियों के इंतजार में मुख्य सड़क पर टोटो की कतार लग जाने से दुकानों के सामने भी रास्ता बाधित हो जाता है. इससे ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते और कारोबार प्रभावित हो रहा है.

कई बार ध्यान दिलाने के बाद भी समाधान नहीं

कारोबारियों के अनुसार, समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ. टोटो हटाने को लेकर कई बार चालकों और दुकानदारों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है.

निर्धारित स्थान बनाने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अंबेडकर चौक पर टोटो के ठहराव के लिए निर्धारित स्थान तय करने, मुख्य सड़क पर वाहनों के खड़े होने पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गयी तो जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >