राज्य टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

पाकुड़. मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार अंतर्गत उत्कृष्ट ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार अंतर्गत उत्कृष्ट ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया. अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन और पंचायत राज विभाग के एसपीआरसी अधिकारी एवं डीआरपी, जेएसएसए की टीम ने शहरकोल पंचायत स्थित आंगनबाड़ी सह नर्सरी स्कूल केंद्र, (पहाड़िया टोला) का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों के साथ संवाद किया. बच्चों को कविताएं सुनाईं, उनसे बातचीत की और नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने के लिए प्रेरित किया. अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के समग्र विकास की नींव है. उन्होंने नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण गतिविधियों और केंद्र की सुविधाओं के उचित उपयोग पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >