लोगों की समस्याओं का त्वरित करें समाधान : डीसी

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया.

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया. उन्होंने स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, जिला निर्वाचन शाखा, नीलाम-पत्र शाखा, भू-अर्जन कार्यालय, राजस्व शाखा, डीपीएमयू यूनिट, आपूर्ति कार्यालय एवं नजारत शाखा का अवलोकन किया. उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों एवं व्यवस्था की समीक्षा की. अधिकारियों व कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित प्रत्येक पदाधिकारियों व कर्मियों का दायित्व है कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए. उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >