पल्स पोलियाे अभियान का शुभारंभ, 1.89 लाख को खुराक देने का लक्ष्य

पाकुड़ में स्वास्थ्य विभाग ने पुराने सदर अस्पताल परिसर से तीन दिवसीय जिला पल्स पोलियो अभियान शुरू किया। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने दीप जलाकर और बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अभियान में 0-5 वर्ष के 1,89,512 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 1121 बूथ, 2242 वैक्सीनेटर और 268 सुपरवाइजर तैनात हैं। डीडीसी संथालिया ने पोलियो की गंभीरता समझाते हुए टीकाकरण की अहमियत बताई और शहरवासियों से बच्चों को दवा पिलाने की अपील की। अगले दो दिनों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर शेष बच्चों को भी दवा देंगे। अभियान में कई डॉक्टर और अधिकारी मौजूद थे।

प्रतिनिधि, पाकुड़. स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को पुराने सदर अस्पताल परिसर में तीन दिवसीय जिला पल्स पोलियो अभियान शुरू किया. उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने दीप जलाकर और बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के.के. सिंह, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डा. धरुन आदि ने भी बच्चों को दवा पिलाई. डीडीसी संथालिया ने बताया कि पोलियो एक संक्रामक वायरल बीमारी है जो ज्यादातर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को होती है और गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है. उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है, क्योंकि लापरवाही से बीमारी का खतरा बना रहता है. उन्होंने शहरवासियों से 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की. सिविल सर्जन डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान में 1,89,512 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है. इसके लिए 1121 बूथ बनाए गए हैं, जहाँ 2242 वैक्सीनेटर और 268 सुपरवाइजर तैनात हैं. उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगे. मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर अमित कुमार, दीपक कुमार, गोपाल कुमार, प्रताप कुमार, रोषा तिग्गा. लवली कुमारी सुमेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >