सीलमपुर में जन शिकायत व समाधान कार्यक्रम आज

पाकुड़ पुलिस लोगों की समस्याओं को उनके घर तक पहुंच कर समाधान करने की तैयारी में जुटी है.

महेशपुर. डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर पाकुड़ पुलिस लोगों की समस्याओं को उनके घर तक पहुंच कर समाधान करने की तैयारी में जुटी है. 10 सितंबर को महेशपुर-सीलमपुर खेल मैदान में महेशपुर थाना, अमड़ापाड़ा थाना, पाकुड़िया थाना व रदीपुर ओपी क्षेत्र के आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन चारों थाने की पुलिस करेगी.थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि जन शिकायत समाधान को लेकर महेशपुर पुलिस सीलमपुर खेल मैदान में अलग- अलग जन समस्या से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुबह 11 बजे से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >