प्रतिनिधि, पाकुड़ : जिले में अवैध रूप से कोयला कारोबार पर प्रतिबंध लगाने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में शनिवार को नगर थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर शहर से तीन साइकिल अवैध कोयला बरामद किया. हालांकि कार्रवाई के दौरान साइकिल चालक भागने में सफल रहे.
कोयला जब्त कर थाना ले गयी पुलिस
पुलिस ने बरामद कोयला को जब्त कर थाना ले आई. नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कोयला राष्ट्रीय संपत्ति है और राष्ट्रीय संपत्ति की चोरी करना अपराध है. कमाने-खाने के कई अन्य रास्ते उपलब्ध हैं, इसलिए लोगों को चाहिए कि वे गलत रास्ता छोड़कर सही तरीके से रोजगार करें.
साइकिल और बाइक से होता है अवैध कारोबार
बता दें कि साइकिल और मोटरसाइकिल के माध्यम से शहर समेत अन्य क्षेत्रों में अवैध तरीके से कोयला की चोरी कर बेचने का काम किया जाता है. जिस पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप
पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.
