फरक्का. राज्य में सत्ता परिवर्तन की हवा चलने के बाद एक के बाद एक गड़बड़ियां एवं अनियमितताएं उजागर हो रही हैं. रविवार को समशेरगंज थाना पुलिस ने फर्जी लॉटरी का कारोबार करने के आरोप में एक टीएमसी नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में आईसी सुब्रत घोष ने बताया कि थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव से फर्जी लॉटरी के कारोबार की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद उक्त स्थान में छापेमारी की गयी, जहां से ग्राम पंचायत समिति के सदस्य फरीकुल इस्लाम को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही उनके सहयोगी आजाद शेख तथा बरजहान शेख को भी हिरासत में लिया गया है. आरोपित के घर से भारी संख्या में फर्जी लॉटरी तथा कंप्यूटर बरामद किया गया है. तीनों को जंगीपुर न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
ओके : फर्जी लॉटरी बेचने के आरोप में टीएमसी नेता सहित तीन गिरफ्तार
फरक्का में सत्ता परिवर्तन के बाद अनियमितताएं सामने आ रही हैं। समशेरगंज पुलिस ने फर्जी लॉटरी कारोबार करने के आरोप में एक टीएमसी नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। रतनपुर गांव से छापेमारी में ग्राम पंचायत सदस्य फरीकुल इस्लाम और उसके सहयोगी आजाद शेख व बरजहान शेख रंगेहाथ पकड़े गए। उनके घर से大量 फर्जी लॉटरी और कंप्यूटर बरामद हुआ। तीनों को जंगीपुर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
