सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें : विधायक

हेमंत सोरेन सरकार आमलोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंचायतों में सरकार आपके द्वार के तहत शिविर का आयोजन कर रही है.

हिरणपुर. हेमंत सोरेन सरकार आमलोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंचायतों में सरकार आपके द्वार के तहत शिविर का आयोजन कर रही है. पदाधिकारियों का दायित्व है कि सभी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचायें. सोमवार को मंझलाडीह पंचायत अंतर्गत सितपहाडी में आयोजित शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश मरांडी ने कही. विधायक ने कहा कि शिविर में जो भी आवेदन दिया जा रहा है सभी को पंजी में संग्रह करें. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरता जाय. विकास मूलक योजनाओं की जानकारी आमलोगों को दें, जिससे की वह लाभ ले सकें. राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 49 वर्ष तक के महिलाओं को सालाना 12 हजार राशि बैंक खाते में उपलब्ध करा रही है. अबुआ आवास योजना के तहत सभी बेघरों को तीन कमरे का घर दे रही है. सर्वजन पेंशन योजना लागू कर सभी को लाभ दे रही है. मौके पर जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, बीडीओ दिलीप टुडू, प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन, उप प्रमुख अब्दुल गनी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >