फरक्का ब्रिज ने कोटालपोखर को 126 रन से हराया

हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित टी-20 अटल कप का तीसरा लीग मैच मंगलवार को फरक्का ब्रिज और कोटालपोखर के बीच खेला गया.

हिरणपुर. हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित टी-20 अटल कप का तीसरा लीग मैच मंगलवार को फरक्का ब्रिज और कोटालपोखर के बीच खेला गया. फरक्का ने कोटालपोखर को 126 रन से हराया. फरक्का की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. निर्धारित 20 ओवरों में 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. फरक्का की ओर से गुड्डू शेख ने 59 रन की शानदार पारी खेली. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कोटालपोखर की टीम 11.5 ओवर में 84 रन में ही ऑलआउट हो गयी. मैच में 59 रनों की पारी खेलने व 3 विकेट लेने वाले गुड्डू शेख को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें भाजपा कार्यकर्ता हरिफ अंसारी ने पुरस्कृत किया. अंपायर की भूमिका श्यामा एवं जितेंद्र ने निभाई. वहीं बुधवार को चौथा लीग मैच हिरणपुर और पथरगामा के बीच खेला जायेगा. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष पंकज रविदास, कोषाध्यक्ष सामा रविदास, श्यामल, जितेंद्र, नजीर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >