डस्टबिन गायब, सड़कों पर बढ़ा कचरा, पाकुड़ की स्वच्छता पर संकट

पाकुड़ शहर में डस्टबिन की कमी के कारण लोग सड़क किनारे कचरा फेंकने को मजबूर हैं, जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। मॉर्निंग वॉकर्स और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। नगर परिषद ने डस्टबिन की कमी स्वीकार की है और नए डस्टबिन लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही प्रमुख स्थानों पर डस्टबिन लगाए जाएंगे और खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 시민ों से स्वच्छता में योगदान की अपील की गई है।

प्रतिनिधि, पाकुड़ पाकुड़ शहर में एक ओर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डस्टबिन की कमी के कारण लोग सड़क किनारे कचरा फेंकने को मजबूर हैं. शहर के कई इलाकों में खुले में जमा कूड़ा-कचरा गंदगी फैला रहा है. इससे न सिर्फ आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है, बल्कि सुबह की ताजी हवा भी दूषित हो रही है. राहगीरों और मॉर्निंग वॉकरों की बढ़ी परेशानी सड़क किनारे पड़े सड़े-गले कचरे से उठने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गयी है. मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों का कहना है कि सुबह के समय कई स्थानों पर कचरे के ढेर से निकलने वाली बदबू के कारण उन्हें नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ता है. इसका असर राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर भी पड़ रहा है. डस्टबिन गायब होने से बढ़ी समस्या स्थानीय लोगों के अनुसार नगर परिषद की ओर से पहले शहर के विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन लगाए गए थे. इससे लोग निर्धारित स्थानों पर कचरा डालते थे और गंदगी पर काफी हद तक नियंत्रण रहता था. लेकिन वर्तमान में अधिकांश डस्टबिन गायब हो चुके हैं. इसके कारण लोग सड़क किनारे और खाली जगहों पर कचरा फेंक रहे हैं. हालांकि नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी दिखाते हुए खुले में कचरा फेंकने से बचना चाहिए. नगर परिषद ने दिए समाधान के संकेत नगर परिषद ने शहर में डस्टबिन की कमी को स्वीकार किया है. परिषद के अनुसार नए डस्टबिन की खरीद से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. जल्द ही प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य आवश्यक स्थानों पर नए डस्टबिन लगाए जाएंगे. साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. क्या कहते हैं पदाधिकारी “शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में आम लोगों की सहभागिता जरूरी है. पूर्व में लगाए गए कई डस्टबिन गायब हो गए हैं. नए डस्टबिन की खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही उन्हें विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा. नगर परिषद की ओर से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था संचालित की जा रही है. इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति सड़क पर कचरा फेंकते हुए पाया जाता है तो उसे चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. नागरिक स्वच्छ शहर के निर्माण में सहयोग करें. ” अमरेंद्र चौधरी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >