बच्चों ने वन्य जीव संरक्षण को लेकर बनाई पेंटिंग

महेशपुर. वन्य प्राणी सप्ताह के तहत सोमवार को वन कार्यालय के सभागार में वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित हुई.

प्रतिनिधि, महेशपुर. वन्य प्राणी सप्ताह के तहत सोमवार को वन कार्यालय के सभागार में वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित हुई. इस दौरान वन क्षेत्र पदाधिकारी रामचंद्र पासवान मौजूद रहे. बताया कि 02 से 08 अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है. प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढबाड़ी व प्लस टू उच्च विद्यालय के कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया. बताया कि छात्र-छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. इस प्रतियोगिता में प्रोजेक्टर के माध्यम से भी फिल्म, लघु कथा, चित्र जैसे कई वीडियो दिखाकर बच्चों को वन्य जीव संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया. मौके पर उर्वशी, वन रक्षी अनुपम कुमार यादव, नसीरुल इस्लाम, नीलू किस्कू, मुकेश कुमार, अशराफुल शेख, पिंटू सिंह, शिक्षक सरोज पांडेय, मिठुन सरकार, इमदादुल हक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >