लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र वितरित

लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र वितरित

संवाददाता, पाकुड़ सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मनरेगा योजना के अंतर्गत उन्नति के लाभुकों के प्रशिक्षण का समापन हुआ. रविवार को डीसी मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. डीसी ने आरसेटी पाकुड़ में संचालित किये जा रहे मोबाइल रिपेयरिंग और एक ग्राम पंचायत एक व्यवसाय सखी प्रशिक्षण के प्रशिक्षुओं को भी संबोधित किया. प्रशिक्षुओं ने भी अपनी अनुभव साझा किये. उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर उपस्थित जिला अग्रणी प्रबन्धक धनेश्वर बेसरा मौजूद थे. सभी अतिथियों का स्वागत और मंच का संचालन संस्थान के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में आरसेटी के संकाय वापी दास सह अन्य कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >