पाकुड़: नशा मुक्त युवा फॉर विकास परिषद एवं माय भारत, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पाकुड़ बीएड कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता आयोजित हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन डीइओ अनिता पूर्ति, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार और बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलायी गयी. जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति की सबसे बड़ी बाधा नशा है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए. प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि नशामुक्त और जागरूक युवा ही देश का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं. प्रतियोगिता में भाषण, गायन, स्लैम पोएट्री, नृत्य, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म एवं रील तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं हुईं. विभिन्न विधाओं में रश्मि कुमारी, अमरीश कुमार मिश्रा, मो. उस्मान गनी, सुदीक्षा, अनीता, स्वास्तिका रानी, अंकिता सरकार, चुमकी दत्ता, डायनैमिक टीम, अंजू टीम, कोमल टीम, प्रत्यांश, तनया सिंह, मिथी कुमारी, पाकुड़ बीएड कॉलेज-डीएलएड टीम, सौरव कुमार ग्रुप, निक्की एंड ग्रुप, रेशमी ग्रुप, गणेश ग्रुप, पाकुड़ बीएड कॉलेज बीएड ग्रुप, आरिज, हबीब और जया गोप ने शीर्ष स्थान प्राप्त किये. समापन पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया.
लक्ष्य प्राप्ति की राह में सबसे बड़ी बाधा है नशा: डीइओ

शपथ लेते शिक्षक, छात्र व अतिथि | Prabhat Khabar Network
Copied link
पाकुड़ में नशा मुक्ति प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. डीइओ ने कहा कि नशा लक्ष्य प्राप्ति में सबसे बड़ी बाधा है. युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई.