प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा. प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में मंगलवार को सीओ औसाफ अहमद खान ने नव नियुक्त 33 चौकीदारों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने उनके कार्य, दायित्व एवं जिम्मेदारियों को लेकर कई निर्देश दिये. सीओ ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखें. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल थाने को दें. उन्होंने सभी चौकीदारों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य करने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी चौकीदार प्रत्येक मंगलवार को अंचल कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की समीक्षा, सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके. साथ ही गांवों में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं, विवादों, प्राकृतिक आपदाओं एवं असामाजिक गतिविधियों की समय पर सूचना देने पर जोर दिया. सीओ ने बताया कि अमड़ापाड़ा अंचल क्षेत्र में कुल 52 बीट हैं, जिनमें सभी बीटों में चौकीदारों की नियुक्ति पूर्ण हो चुकी है. पहले से 19 चौकीदार कार्यरत थे, जबकि 33 नव नियुक्त चौकीदारों की तैनाती के बाद अब सभी बीटों में निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ हो गयी है.
नवनियुक्त 33 चौकीदारों को जिम्मेदारियों की दी गयी जानकारी

नवनियुक्त 33 चौकीदारों को जिम्मेदारियों की दी गयी जानकारी
Copied link
अमड़ापाड़ा. प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में मंगलवार को सीओ औसाफ अहमद खान ने नव नियुक्त 33 चौकीदारों के साथ बैठक की.