फोन पर चीखते हुए घर के भीतर घुसा युवक, फिर लगा ली फांसी; पुलिस जांच में जुटी

कुड़ू के लावागांई गांव में 25 वर्षीय युवक जितेंद्र उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से पहले फोन पर किसी से विवाद हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अमित कुमार राज की रिपोर्ट

कुड़ू (लोहरदगा): जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के लावागांई गांव में रविवार शाम 25 वर्षीय युवक जितेंद्र उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया.

बताया जाता है कि लावागांई गांव निवासी बिरसा उरांव का पुत्र जितेंद्र उरांव रविवार शाम फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया. बातचीत के बाद वह गुस्से में चीखते हुए घर के अंदर चला गया. उस समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था.

ये भी पढ़ें- सरकार के साथ छात्रों की वार्ता चंद घंटो में, नतीजे पर सबकी निगाहें

खेत से वापस घर वापस लौटने पर परिजनों ने बंद पाया दरवाजा

शाम करीब छह बजे परिजन खेत से वापस घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे तो जितेंद्र कमरे में फंदे से लटका मिला. परिजनों ने उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

फोन पर किससे बात कर रहा था मृतक, पता लगाने में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले जितेंद्र किससे फोन पर बात कर रहा था और बातचीत के दौरान ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >