स्वयंसेवकों ने संगठित होकर देशभक्ति और सेवा संदेश का प्रसार किया

स्वयंसेवकों ने संगठित होकर देशभक्ति और सेवा संदेश का प्रसार किया

सेन्हा़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सेन्हा प्रखंड में स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचालन और शस्त्र पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर-पूर्व क्षेत्र बिहार-झारखंड के संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी विद्यालय प्रांगण से किया गया. स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण कर राजकीय उत्क्रमित बुनियादी उच्च विद्यालय सेन्हा, साहू मुहल्ला, राम मुहल्ला, लहेरी मुहल्ला, महतो मुहल्ला होते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया और ठाकुरबाड़ी के रास्ते लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ में घोष दल के साथ पथ संचलन किया. पथ संचालन के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर सेन्हा की मातृशक्ति ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की. विद्यालय प्रांगण में शाखा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को संगठित होने और संघ की स्थापना एवं कार्यों के महत्व पर प्रकाश डाला गया. अनिल ठाकुर ने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में डॉ केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा विजयादशमी के दिन की गयी थी और कठिनाइयों का सामना करते हुए इसे आज देश के हर कोने में फैलाया गया. उन्होंने कहा कि संघ को आगे बढ़ाते हुए देश को विश्व गुरु और हिंदू राष्ट्र का दर्जा दिलाने में योगदान देना होगा. कार्यक्रम में मंडल संघ चालक केदारनाथ साहू, सह जिला कार्यवाह देवेन्द्र मंडल, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख किनेश्वर महतो, खंड संघ चालक राजू साहू, मुख्य शिक्षक शुभम साहू, संघ कार्यकर्ता अवधेश साहू, रंजीत साहू, अजित महतो, संतोष महतो, रामलगन महतो सहित कई संघ कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >