हाथियों के उत्पात से सहमे ग्रामीण, घर और फसलों को किया क्षतिग्रस्त

हाथियों के उत्पात से सहमे ग्रामीण, घर और फसलों को किया क्षतिग्रस्त

कुड़ू़ पिछले 18 माह से कुड़ू और कैरो प्रखंड क्षेत्र में डेरा जमाये हाथियों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है. 18 हाथियों का यह झुंड तीन हिस्सों में बंट चुका है. शुक्रवार देर रात झुंड से बिछड़ा एक हाथी चंदलासो पंचायत के चिताकोनी गांव पहुंचा और चौधरी उरांव, दयाल उरांव तथा चरण उरांव के घरों को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे खाद्य सामग्री को खा गया. इसके बाद हाथी ने आधा दर्जन किसानों की धान की फसल को खा कर और रौंदकर बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ा तों हाथी कौवाखाप की तरफ पहुंचा व नसरूदीन अंसारी तथा शकील अंसारी के धान फसल को नष्ट करते हुए अहले सुबह यह हाथी एनएच-39 कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर पहुंच गया़ यहां सड़क किनारे लगे पौधों को भी नष्ट कर दिया. इससे करीब दस मिनट तक आवागमन ठप रहा. ग्रामीणों ने खदेड़ कर हाथी को राजरोम के रास्ते जंगल की ओर भेजा. दूसरी ओर आठ हाथियों के झुंड को भी हुरहद होते हुए राहें पहाड़ की ओर लौटा दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी ने सुबोध उरांव, दशरथ उरांव, परमेश्वर उरांव, नसरुद्दीन अंसारी और शकील अंसारी की धान की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >