पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था ने मामला सलटाया

पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था ने मामला सलटाया

कुड़ू़. प्रखंड के पड़हा भवन में पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था की आम अदालत ने विवाह में बंधे जोड़ों के बीच चल रही खींचतान का समाधान किया. विगत 10 वर्षों से पति-पत्नी के बीच लगातार नोंक-झोंक और दूर रहने का मामला चल रहा था. लड़का पक्ष ने पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था को लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर लड़का और लड़की पक्ष दोनों को लिखित नोटिस जारी कर पड़हा भवन में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. दोनों पक्षों के उपस्थित होने के बाद अपनी-अपनी बातें रखते हुए अदालत ने आम सहमति से निर्णय लिया कि पति-पत्नी अलग-अलग रहेंगे. पागल टीम अगरडीह बनी विजेता

किस्को. हिसरी पंचायत क्षेत्र के बड़चोरगाई मैदान में तीन दिवसीय आदित्य ग्रामीण वन सुरक्षा समिति फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हुआ. इसमें 18 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ियों और अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि उपप्रमुख गीता देवी और भास्कर सिन्हा ने फाइनल मुकाबलों का उद्घाटन किया. अतिथियों का स्वागत महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से ढो���-नगाड़ों के साथ किया. 18 प्लस टूर्नामेंट के फाइनल में हाथी मेरले ने टोप्पो ब्रदर्स घाघरा को हराया. अंडर-16 फुटबॉल में पागल टीम अगरडीह ने छोटा ब्रदर्स बड़चोरगाई को पराजित कर विजेता बनी. टूर्नामेंट में विजेता, उपविजेता और अन्य स्थानों पर रहने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही मैन ऑफ द मैच, बेस्ट गोलकीपर और सीरीज के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >