समाज को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी

समाज को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी

लोहरदगा़ सेन्हा प्रखंड के अरु, कैरो प्रखंड के कैरो और कुडू प्रखंड के चीरी में मोमिन कॉन्फ्रेंस की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई. बैठक का नेतृत्व सेन्हा अध्यक्ष हसीब अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मोजाहिर अंसारी और तबरेज अंसारी ने किया. इसमें प्रदेश सचिव सह संयोजक हाजी अब्दुल जब्बार, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वारत अंसारी, जिला अध्यक्ष हाजी सिकंदर अंसारी, यूथ जिला अध्यक्ष ऐनुल अंसारी, नगर अध्यक्ष सेराज अंसारी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए. प्रखंड कमेटी द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक हाजी अब्दुल जब्बार ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी. मोमिन समाज ने आजादी के बाद भी देशहित में बलिदान दिये, लेकिन उन्हें अब तक अधिकारों से वंचित रखा गया है. अब समाज को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में समाज की मांगें वरीय पदाधिकारियों को सौंपी जायेगी. बैठक में अंजुमन के सदर और सचिवों से अपने-अपने गांव में बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मेलन में लाने की अपील की गयी. इसके बाद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. आगामी 14 सितंबर को सदर प्रखंड स्थित नए नगर भवन, लोहरदगा में मोमिन कॉन्फ्रेंस महासम्मेलन होगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू समेत कई दिग्गज शामिल होंगे. बैठक में कैरो और सेन्हा प्रखंड के अंजुमन प्रतिनिधि व ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >