बारिश से किसानों को पटवन में हुई सुविधा

विगत कुछ दिनों से रुक- रुक कर हो रही बारिश और आये दिन बादल छाये रहने से मई महीने में भी सुबह शाम ठंड का एहसास हो रहा है.

कैरो. विगत कुछ दिनों से रुक- रुक कर हो रही बारिश और आये दिन बादल छाये रहने से मई महीने में भी सुबह शाम ठंड का एहसास हो रहा है. शाम होते-होते मौसम सुहाना हो जाता है. दोपहर बाद अक्सर बादल छाए रहते हैं और आये दिन बारिश हो जाती है. जिससे मौसम बिल्कुल सुहाना हो गयी है. गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है, तो दूसरी ओर किसानों को भी काफी राहत पहुंच रही है. गर्मी के इस मौसम में बड़े पैमाने पर प्रखण्ड क्षेत्र में नकदी फसल गोभी,टमाटर,मिर्चा,खीरा,कद्दू आदि की खेती की गयी है. जिसे पटवन के लिए अभी किसानों को सोचना नहीं पड़ रहा है. विगत कुछ दिन पहले नदी नाले, कुंआ,तलाब आदि का पानी सूखने के कगार पर था. किसानों को खेतों की पटवन का भारी समस्या हो रही थी. परंतु रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों को कुछ दिनों तक पटवन की चिंता दूर हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >