कार्यों का निष्पादन तय समय पर हो

बीइइओ राजीव रंजन ने कहा कि शिक्षक ज्ञान का संसार हैं, जो हमेशा ज्ञान की ओर ही ले जाते हैं. शिक्षक अनुकरणीय होते हैं.

लोहरदगा. सदर प्रखंड के नव पदस्थापित बीइइओ राजीव रंजन का स्वागत राजकीय मध्य विद्यालय लोहरदगा परिसर में आयोजित गुरु गोष्ठी समारोह के दौरान मध्य विद्यालय पावरगंज के प्रिंसिपल मीरा खलखो एवं शिक्षक प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने किया.मौके पर बीइइओ राजीव रंजन ने कहा कि शिक्षक ज्ञान का संसार हैं, जो हमेशा ज्ञान की ओर ही ले जाते हैं. शिक्षक अनुकरणीय होते हैं. वर्तमान समय में सारे मॉनिटरिंग ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन हो रहे हैं. ऐसी स्थिति में शिक्षक हमेशा अपने शैक्षणिक कार्य को ससमय निष्पादित करें.ऑनलाइन ट्रेनिंग को पूरा करें. इसके अलावा उन्होंने उल्लास कार्यक्रम, एस वन और टू रिजल्ट अपलोड करने, एनीमिया दवा, 31मार्च एवं 01अप्रैल तक का कोटिवार छात्र संख्या, टीचर के लिए आयोजित टीएन एग्जाम में शामिल होने, इक्को लॉगिन, रुआर प्रोग्राम, प्रयास रिपोर्ट, सोशल ऑडिट,एमडीएम उपयोगिता, आदि से संबंधित कार्य संपन्न कर बीआरसी में रिपोर्ट जमा करने की अपील किया. मौके पर शिक्षक शैलेंद्र सुमन ने बीइइओ को भरोसा दिलाया और कहा कि सभी शिक्षक समय की पाबंद हैं और अपने काम को अच्छे तरीके से किए हैं, आगे भी करेंगे. शिक्षक मुमताज अहमद ने एक शिक्षिकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. नवाडीपाड़ा स्कूल के प्रिंसिपल अरुण राम ने पीएमश्री, सीएम उत्कृष्ट एवं मॉडल विद्यालय मूल्यांकन गतिविधि के बाबत जानकारी लिया. बीपीओ मंजू देवी के द्वारा भी अन्य आवश्यक जानकारियां साझा किया गया. सीआरपी जितेंद्र मित्तल ने गुरु गोष्ठी की कार्यवाही का संचालन किया. मध्य विद्यालय लोहरदगा के प्रधानाध्यापक मीरा खलखो, शिक्षक मुमताज अहमद की अगुवाई में बीइइओ का स्वागत किया गया. मौके पर बीआरपी नंदिता कुमारी, कोऑर्डिनेटर पवन कुमार,सीआरपी पूर्णकाम ,नीलू गोयल, त्रिसंधा, संयुक्ता प्रजापति, श्याम सिंह,अनंत शर्मा, धीरज पटेल, एमडीम ऑपरेटर निशा कुमारी,शिक्षक विजय कुमार दास, सुजीत रजक, मोजमिल अंसारी,वीरेंद्र यादव, सुबोध सेन गुप्ता, मंजू कुमारी, गणेश प्रसाद, नवनीत गौड़, जयधर कुमार,रीता भगत, आरिफ अख्तर , उमा गाड़ी, विशेषण भगत, रश्मि खेस,महेश्वरी प्रजापति, रूबी कुजूर, सावित्री मधुर,अकबर अंसारी, गंगा उरांव, बुधराम उरांव , पिंकी कुमारी , निशा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, हेमंती खाखा समेत सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >