दो बाइक की टक्कर में छह युवक घायल, एक की मौत

दो बाइक की टक्कर में छह युवक घायल, एक की मौत

सेन्हा. सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा जंगल के समीप लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर बक्सीडीपा में इमली के पेड़ के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में छह युवक घायल हो गये, जिसमें मजीबूल अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मोटरसाइकिल संख्या जेएच 07 एन 1083 और जेएच 08 के 9285 में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें छह युवक सवार थे और सभी घायल हो गये. घायलों की पहचान भड़गांव गांव के पीर मोहम्मद का पुत्र मजीबूल अंसारी, इस्माइल अंसारी का पुत्र मोहसिन अंसारी, सोबराती अंसारी का पुत्र दिलशाद अंसारी और बदला नवा टोली गांव के संदीप उरांव, राकेश उरांव और सुरेश उरांव के रूप में की गयी. घायलों को स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल, लोहरदगा पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान मजीबूल अंसारी की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वारिश हुसैन, एसआइ रवि कांत प्रसाद, मनीष महतो, एएसआइ अशर्फी बहेलिया और राजकुमार बैठा घटनास्थल पर पहुंच इसकी जांच में जुट गये. पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को थाना में रखा है. सेवा भारती ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

लोहरदगा. सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया़ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सहसचिव संजय चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया़ शिविर में 45 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी़ इसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट और ऑक्सीजन लेवल की जांच की गयी़ इस मौके पर जिला अध्यक्ष सर्राफ ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही जीवन का मूल आधार है़ नियमित योग और व्यायाम से परिवार खुशहाल रह सकता है़ डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि बदलते मौसम में बीमारियां बढ़ रही हैं, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देना चाहिए़ उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी़ मौके पर अंजलि सर्राफ, सोनिया पोद्दार, सुबोध महतो, गुप्तेश्वर गुप्ता, अतुल सर्राफ, पदम लोचन अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >