Lohardaga News: गुरुकुल भारती विद्यालय में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे

लोहरदगा के गुरुकुल भारती विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

लोहरदगा : गुरुकुल भारती विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गयी. कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आये बच्चे

जन्माष्टमी समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न कार्यक्रम पेश किये. विद्यार्थियों के गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया.

बच्चों को बताया श्रीकृष्ण के आदर्शों का महत्व

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश के बारे में जानकारी दी. बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

विद्यालय परिवार की ओर से सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गयीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >