लोहरदगा में कुर्मी समाज का रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम का कोई असर नहीं

लोहरदगा में कुर्मी समाज का रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम का कोई असर नहीं

लोहरदगा. 20 सितंबर को कुर्मी समाज द्वारा पूरे झारखंड में आहूत रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम का लोहरदगा जिले में कोई प्रभाव नहीं देखा गया. सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलीं और यात्रियों की भीड़ सामान्य रही. हालांकि, लोहरदगा से अन्य जगहों की यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों में थोड़ी संशय की भावना देखी गयी. लोग एक-दूसरे से पूछताछ करते नजर आये कि ऐसी स्थिति में यात्रा करना सुरक्षित होगा या नहीं. यात्रियों का कहना था कि किसी भी मांग को मनवाने के लिए ट्रेन को रोकना उचित नहीं है और सरकार को ऐसे मामलों में सख्ती बरतनी चाहिए. आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सेवा पर्व कार्यक्रम आयोजित

कैरो. प्रखंड सभागार में शनिवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सेवा पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं जनजातीय सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी दी गयी. बीडीओ ने कहा कि अभियान के तहत लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका संवर्धन और ग्राम विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाना है. साथ ही जनजातीय समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है. प्रखंड क्षेत्र के गजनी, गुड़ी, नरौली, हनहट और सढाबे पंचायत को अनुसूचित जनजाति आबादी वाले पंचायत के रूप में चिह्नित किया गया है. यहां ग्रामीणों द्वारा चयनित योजनाओं को प्राथमिकता दी जायेगी, ताकि गांव का सर्वांगीण विकास हो सके. मौके पर मुखिया सुमन उरांव, चंद्रमणि उरांव, सुमित्रा उरांव, जनसेवक रामसहाय टाना भगत, विनय उरांव, लेखापाल अमन शिखर, पंचायत सहायक सिमोन बाखला, कृष्णा साहू सहित प्रखंड कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >