दुकान में खाद व बीज की कीमत संबंधी बोर्ड लगाने का निर्देश

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने शुक्रवार को प्रखंड के खाद बीज दुकान का निरीक्षण किया.

फोटो निरीक्षण करती बीडीओ भंडरा. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने शुक्रवार को प्रखंड के खाद बीज दुकान का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दुकान में खाद व बीज की कीमत संबंधी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. किसानों को सही कीमत में यूरिया खाद व बीज आदि विक्रय करने को कहा. इस क्रम में बीडीओ ने दुकान में उपलब्ध खाद, बीज, स्टॉक पंजी, बिक्री पंजी, मूल्य तालिका, पॉश मशीन का निरीक्षण भी किया. उन्होंने दुकानदार को बगैर आधार कार्ड के खाद बिक्री नहीं करने को कहा. जिससे इसकी कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी खाद-बीज दुकानदार अपने दुकान की लाइसेंस की कॉपी दुकान में रखें. जिससे कोई भी पदाधिकारी निरीक्षण के क्रम में उसका अवलोकन कर सकें. बीडीओ ने निरीक्षण के क्रम मे प्रखंड के कुम्हरिया स्थित उमंग बीज भंडार एवं बीरबल साहू बीज भंडार की दुकानों का निरीक्षण किया. जिसमे दोनों दुकान मे वितरण पंजी व स्टॉक पंजी, प्राप्ति बीज आदि काजगत नहीं पाया गया. इस पर बीडीओ ने दोनों दुकान पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जिला कृषि कार्यालय को रिपोर्ट किया है. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवप्रभात भगत, सुमित जायसवाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >