हादसे में पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ से ड्यूटी से लौटने के क्रम में पुलिस जवान हरिकृष्ण कुमार बड़की चांपी के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

लोहरदगा. छत्तीसगढ़ से ड्यूटी से लौटने के क्रम में पुलिस जवान हरिकृष्ण कुमार बड़की चांपी के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के लिए जख्मी पुलिस जवान को बड़की चांपी पुलिस पिकेट के जवानों द्वारा बसारडीह अस्पताल ले जाया गया. वहां एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया. जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते डॉक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. घायल पुलिस जवान का बिहार के आरा शहर के वीरेंद्र सिंह के पुत्र हरिकृष्ण के रूप में पहचान हुई है. बताया जा रहा है कि जवान बाइक से ही ड्यूटी कर छुट्टी पर अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में लोहरदगा जिला के बड़की चांपी के समीप अपने ही बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया. पुल होने के कारण हादसे में पुलिस जवान नाक और सिर में चोट लगी है. इस घटना को लेकर बड़की चांपी पुलिस पिकेट के जवानों द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >