विजडम ग्रोव अकादमी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सांसद सुखदेव भगत ने फहराया तिरंगा

लोहरदगा की विजडम ग्रोव अकादमी में सांसद सुखदेव भगत ने तिरंगा फहराया. मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति का प्रदर्शन किया.

लोहरदगाः न्यू आजाद बस्ती स्थित विजडम ग्रोव अकादमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया.

शिक्षा को बताया देश के मजबूत भविष्य की नींव

समारोह में नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष अनुपमा भगत, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी, विद्यालय के निदेशक सलीम अंसारी उर्फ बड़े, प्राचार्य शबनम परवीन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और मजबूत भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बेहद जरूरी है. बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देना राष्ट्रसेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है.

बच्चों में अनुशासन और देशभक्ति विकसित करने पर जोर

सांसद ने कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें अनुशासन, जिम्मेदारी, नैतिकता और देशभक्ति की भावना भी विकसित करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा देश और समाज के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें- लोहरदगा के उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति कार्यक्रमों से बच्चों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस की भावना से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. विद्यार्थियों ने देशभक्ति भाषण, नृत्य, ड्रामा, नाटक और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों की प्रस्तुतियों को अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. इससे विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला.

सांसद सुखदेव भगत और अनुपमा भगत हुए सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत और अनुपमा भगत को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम की भावना मजबूत करने के साथ ही मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं.

देशभक्ति नारों से गूंजा विद्यालय परिसर

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजता रहा. मौके पर जिलानी अंसारी, फारूक अंसारी, अरशद खान समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मंतशा, मुस्कान, आसिया परवीन, सैम्मा परवीन, अरसीन परवीन, निदा परवीन, नरगिस परवीन, तस्मिया परवीन और फैजा परवीन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >